Sunday, May, 17,2026

केंद्रीय मंत्री चौधरी ने नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

अजमेर: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री और अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने शनिवार को अजमेर जंक्शन रेलवे स्टेशन से मुंबई और महाराष्ट्र के लिए शुरू की गई तीन नई साप्ताहिक ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता, मीडिया प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में यात्री मौजूद रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने लोको पायलटों का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। उन्होंने यात्रियों और रेल कर्मचारियों को नई रेल सेवाओं की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन ट्रेनों के शुरू होने से अजमेर सहित राजस्थान और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले हजारों लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

भागीरथ चौधरी ने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से अजमेर से मुंबई और महाराष्ट्र के लिए नई ट्रेनों की मांग थी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में स्वीकृति मिली। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार रेलवे को आधुनिक, सुरक्षित और यात्री सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण, नई ट्रेनों के संचालन, रेलवे लाइनों के विद्युतीकरण, स्वच्छता और सुरक्षा के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई रेल सेवाएं यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, कामगारों और पर्यटकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होंगी और राजस्थान-महाराष्ट्र रेल संपर्क को मजबूती देंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery