Sunday, May, 17,2026

ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा

धौलपुर: शहर के एक निजी अस्पताल में कथित लापरवाही के चलते प्रसूता और नवजात की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की प्रारंभिक जांच में गंभीर लापरवाही उजागर होने पर अस्पताल को सील कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार बिजौली निवासी अंगूरी पत्नी ओमप्रकाश (36) को 13 मई को प्रसव पीड़ा होने पर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए डिलीवरी कराई, लेकिन नवजात मृत पैदा हुआ। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद महिला की हालत लगातार बिगड़ती रही, इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन ने समय पर उचित इलाज और रेफर की व्यवस्था नहीं की।

शनिवार सुबह अंगूरी की भी मौत हो गई। मां और नवजात की मौत की खबर मिलते ही परिजन भड़क उठे और अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन से पूरे मामले की जानकारी ली। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में भर्ती तीन अन्य प्रसूताओं को तत्काल जिला अस्पताल में शिफ्ट कराया गया।

CMHO के निर्देश पर अस्पताल सील

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) धर्म सिंह मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रसूता के शरीर में खून की भारी कमी थी, इसके बावजूद अस्पताल द्वारा ऑपरेशन किया गया। उन्होंने इसे गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही मानते हुए अस्पताल को सील करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल के अवैध रूप से संचालित होने की आशंका भी जताई गई है, जिसकी विस्तृत जांच कराई जा रही है।

प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग

उधर, कोतवाली थाना पुलिस ने महिला के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है। परिजन दोषी डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना के बाद जिले में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery