Sunday, May, 17,2026

महिलाओ की मौत पर जांच के लिए कोटा पहुंची एम्स की टीम

कोटा: शहर के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की मौत और कई महिलाओं की तबीयत बिगड़ने के मामले में जांच तेज हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गठित एम्स के सात सदस्यीय विशेषज्ञ दल ने शनिवार को कोटा पहुंचकर जेके लोन अस्पताल, न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (एनएमसीएच) और सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक (एसएसबी) का विस्तृत निरीक्षण किया। टीम ने लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर (ओटी), पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड और आईसीयू व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए चिकित्सा प्रक्रियाओं की समीक्षा की।

एम्स दिल्ली की वरिष्ठ गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. रीता माहे के नेतृत्व में पहुंची टीम में माइक्रोबायोलॉजी, एनेस्थीसिया, पीडियाट्रिक्स, सर्जिकल और हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन विशेषज्ञ शामिल रहे। इसके अलावा एम्स जोधपुर की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. मनीषा झिरवाल भी टीम का हिस्सा रहीं। विशेषज्ञ दल ने सबसे पहले जेके लोन अस्पताल का दौरा किया, जहां लेबर रूम कॉम्प्लेक्स, ऑपरेशन थिएटर और पोस्ट ऑपरेटिव किया गया। वार्ड का निरीक्षण टीम ने नर्सिंग केयर, ऑपरेशन प्रक्रिया, संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था और मरीजों की मॉनिटरिंग प्रणाली को बारीकी से समझा। अस्पताल स्टाफ से भी विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।

सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में भर्ती मरीजों से की बात

इसके बाद टीम न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंची, जहां पोस्ट गायनिक वार्ड, ओटी और एसआईसीयू की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। विशेषज्ञों ने चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ से इलाज प्रक्रिया और आपातकालीन प्रबंधन के बारे में जानकारी ली। टीम ने सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में भर्ती मरीजों से भी मुलाकात कर उपचार संबंधी जानकारी जुटाई।

बिरला ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की थी चर्चा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा मामले को गंभीरता से उठाने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा की गई थी। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया। विशेषज्ञ दल अब अस्पतालों की मौजूदा कार्यप्रणाली का अध्ययन कर स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने के लिए नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तैयार करेगा।

विधायक शांति धारीवाल ने निलंबन पर उठाए सवाल

कोटा में प्रसूताओं की मौत और तबीयत बिगड़ने के मामले में कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक गठित किसी भी जांच कमेटी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने की असली वजह क्या थी। इसके बावजूद डॉक्टरों को निलंबित और बर्खास्त किया जाना समझ से परे है। धारीवाल ने आरोप लगाया कि सरकार केवल जांच कमेटियों के जरिए लोगों के गुस्से को शांत करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से विशेषज्ञ टीम बुलाकर मामले को लंबा खींचा जा रहा है, ताकि लोग धीरे-धीरे इस घटनाक्रम को भूल जाएं। धारीवाल ने मांग की कि जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery