Sunday, May, 17,2026

क्लास 9-10 के स्टूडेंट्स को तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए भाषा विषयों को लेकर बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 से भाषा अध्ययन को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति और एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुरूप बनाया जाएगा। इसके तहत कक्षा 9 से छात्रों को तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य होगा, जिनमें कम से कम दो भारतीय भाषाएं शामिल होंगी। यह नई व्यवस्था 1 जुलाई 2026 से लागू होगी। बोर्ड के अनुसार, हाल ही में जारी एनसीईआरटी के नए पाठ्यक्रम में माध्यमिक स्तर पर तीन भाषाओं (R1, R2 और R3) का अध्ययन शामिल किया गया है। इसी के अनुरूप सीबीएसई ने अपने अध्ययन ढांचे में संशोधन करने का फैसला लिया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई छात्र विदेशी भाषा पढ़ना चाहता है तो वह इसे तीसरी भाषा के रूप में तभी चुन सकेगा जब बाकी दो भाषाएं भारतीय हों। विदेशी भाषा को अतिरिक्त चौथी भाषा के तौर पर भी लिया जा सकता है।

बोर्ड परीक्षा में दी छूट

छात्रों पर अतिरिक्त परीक्षा का दबाव कम करने के लिए सीबीएसई ने बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड के अनुसार, कक्षा 10 में तीसरी भाषा (R3) की कोई बोर्ड परीक्षा नहीं होगी। इस विषय का मूल्यांकन पूरी तरह स्कूल स्तर पर और आंतरिक रूप से किया जाएगा। हालांकि, छात्रों का प्रदर्शन सीबीएसई प्रमाण पत्र में दर्ज किया जाएगा। बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि किसी भी छात्र को तीसरी भाषा के कारण कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में बैठने से नहीं रोका जाएगा। सीबीएसई ने सभी स्कूल प्रमुखों से कहा है कि वह नई व्यवस्था को लागू करने के लिए तैयारी शुरू करें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery