Friday, May, 15,2026

ओमान तट पर भारतीय नौका 'हाजी अली' डूबी

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एलपीजी लेकर आ रहे दो टैंकर सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुके हैं। वहीं, इसी क्षेत्र के पास हुए हमले में भारतीय ध्वज वाली नौका 'हाजी अली' डूब गई। नौका पर सवार सभी 14 भारतीय चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। 'सिमी' नामक एलपीजी टैंकर 13 मई को और 'एनवी सनशाइन' गुरुवार को सुरक्षित रूप से होर्मुज मार्ग पार कर गए। दोनों जहाज इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) के लिए एलपीजी लेकर भारत आ रहे हैं। 'सिमी' में करीब 19,965 टन एलपीजी है और इसके 16 मई को गुजरात के कांडला पहुंचने की संभावना है। वहीं 'एनवी सनशाइन' 46,427 टन एलपीजी लेकर यूएई से रवाना हुआ है और 18 मई को नया मंगलूर पहुंच सकता है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery