Friday, May, 15,2026

19 राज्य-यूटी में SIR का ऐलान... 30 मई से होगा शुरू

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (विशेष गहन पुनरावृति-SIR) के तीसरे चरण की घोषणा कर दी। यह प्रक्रिया 30 मई से शुरू होकर 23 दिसंबर 2026 तक चरणबद्ध तरीके से चलेगी। इस दौरान 36.73 करोड़ मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चरण में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तराखंड, मणिपुर, ओडिशा, सिक्किम, मिजोरम, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़ तथा दादर और नगर हवेली एवं दमन-दीव शामिल हैं।

10 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में प्रक्रिया पूरी

एसआईआर के पहले और दूसरे फेज में 10 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश कवर हो चुके हैं। SIR के बाद बिहार, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनाव में भाजपा जीती है। केरलम में कांग्रेस गठबंधन और तमिलनाडु में TVK ने जीत हासिल की है।

कब-कब जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

आयोग के अनुसार, ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में 1 जुलाई 2026 से प्रक्रिया शुरू होकर 6 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। उत्तराखंड में 15 सितंबर तथा आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में 22 सितंबर को अंतिम सूची जारी की जाएगी। तेलंगाना और पंजाब में 1 अक्टूबर से पुनरीक्षण शुरू होगा। वहीं, कर्नाटक, महाराष्ट्र, झारखंड, मेघालय और दिल्ली में 7 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। नगालैंड में यह प्रक्रिया 22 नवंबर तक चलेगी, जबकि त्रिपुरा में 23 दिसंबर तक पूरी होगी।

3.94 लाख बीएलओ करेंगे जांच

आयोग ने बताया कि SIR प्रक्रिया के तहत 3.94 लाख बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इनके सहयोग के लिए राजनीतिक दलों की ओर से 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी तैनात किए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करें ताकि केवल पात्र मतदाताओं के नाम ही सूची में बने रहें और अपात्र नाम हटाए जा सकें।

हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बाद में होगा SIR: आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम और जनगणना कार्य के कारण SIR का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा। तीसरे चरण के पूरा होने के बाद इन तीन क्षेत्रों को छोड़कर पूरे देश में SIR प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery