Sunday, May, 10,2026

देश के अगले सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि होंगे

नई दिल्ली: लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को देश का नया प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) नियुक्त किया गया है। वह 30 मई को सेवानिवृत्त हो रहे अनिल चौहान का स्थान लेंगे। फिलहाल राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यरत सुब्रमणि को पाकिस्तान और चीन मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है। वह भारतीय सेना के उपप्रमुख रह चुके हैं और पश्चिमी मोर्चे पर स्ट्राइक कोर सहित दो कोर की कमान संभाल चुके हैं। सीडीएस के रूप में उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी तीनों सेनाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए 'थिएटराइजेशन मॉडल' को लागू करना होगी। 40 वर्षों के सैन्य कॅरिअर में उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और सेना पदक सहित कई सम्मान मिल चुके हैं।

स्वामीनाथन होंगे अगले नौसेना प्रमुख

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को भारत का अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे दिनेश कुमार त्रिपाठी का स्थान लेंगे। फिलहाल वाइस एडमिरल स्वामीनाथन पश्चिमी नौसेना कमान के 'फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ' के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। वह संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्धकला के विशेषज्ञ माने जाते हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery