Sunday, June, 21,2026

भारत के लिए एआई बनाएं युवाः अंबानी

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में कहा कि भारत को एआई का केवल उपभोक्ता नहीं, बल्कि सृजनकर्ता और वैश्विक अगुवा बनना चाहिए। उन्होंने युवा इंजीनियरों से "भारत के लिए निर्माण" करने का आह्वान करते हुए कहा कि रिलायंस की 'रिलायंस इंटेलिजेंस' पहल अब क्रियान्वयन के अगले चरण में प्रवेश कर रही है। अंबानी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं, उद्यमों और सरकारों के लिए बड़े पैमाने पर एआई अवसंरचना, प्लेटफॉर्म और सेवाएं विकसित करना है। इसके लिए गूगल, मेटा और एनवीडिया जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी की गई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह जियो देश में ब्रॉडबैंड क्रांति लाई, उसी तरह अब एआई को हर भारतीय तक पहुंचाने का लक्ष्य है। अंबानी ने भरोसेमंद, किफायती और भारतीय भाषाओं में सक्षम एआई विकसित करने पर जोर देते हुए कहा कि यह किसानों, छात्रों, डॉक्टरों और उद्यमियों को सशक्त बनाएगा। 

रिलायंस की वार्षिक आम बैठक में 5 बड़े ऐलान

  • जियो का IPO आएगा, सेबी में पेपर्स दाखिल
  • 2030 तक सभी ग्राहकों को 5G पर लाने का टारगेट
  • जियो भारतीय भाषाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बनाएगा
  • एयरफाइबर और ब्रॉडबैंड सेवाओं का तेजी से विस्तार करेगा जियो
  • 5G, AI और डिजिटल तकनीक दूसरे देशों तक पहुंचाने की तैयारी

यूरोप-अफ्रीकी बाजार में भी करेगी प्रवेश

मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक आम बैठक में बताया कि कंपनी यूरोप और अफ्रीका के बाजारों में प्रवेश करने जा रही है। उन्होंने कहा कि जियो के आईपीओ की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और 19 जून को इसके दस्तावेज सेबी के पास जमा कर दिए गए हैं। आईपीओ के तहत 27 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे। हालांकि, शेयर मूल्य की घोषणा अभी नहीं की गई है। अंबानी ने बताया कि रिलायंस फाउंडेशन मुंबई में 'कोस्टल गार्डन' परियोजना विकसित करेगा। साथ ही 410 एकड में विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की योजना को महाराष्ट्र सरकार की मंजूरी मिल गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery