Saturday, June, 20,2026

खाटूश्यामजी में होंगे विकास कार्य लालकोठी में बनेगा कर्मयोगी भवन

जयपुर: सीएम भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित राज उन्नति की छठी बैठक में मानसून की तैयारियों, स्वास्थ्य सेवाओं, सड़क निर्माण, धार्मिक पर्यटन, शहरी विकास और सिंचाई परियोजनाओं सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिए। बैठक में खाटूश्यामजी मंदिर क्षेत्र के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस धार्मिक स्थल को देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जाए।

उन्होंने इंटरप्रिटेशन सेंटर, कथा पंडाल, ओपन एयर थिएटर, लाइट एंड साउंड शो, मेला ग्राउंड, प्रतीक्षा हॉल, कैफेटेरिया, फूड कोर्ट, पार्किंग और भव्य प्रवेश द्वार जैसे कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। सचिवालय में बढ़ती जगह की कमी को देखते हुए जयपुर के लालकोठी क्षेत्र में प्रस्तावित कर्मयोगी भवन के निर्माण की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने आरएसआरडीसी को निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। इस भवन में विभिन्न आयुक्तालयों और आयोगों के कार्यालय स्थापित होंगे, जिससे कर्मचारियों को आधुनिक और सुविधायुक्त कार्यस्थल मिलेगा।

कचरे के पहाड़ हटाने के लिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 152 नगरीय निकायों में डंपिंग साइटों पर वर्षों से जमा पुराने कचरे के निस्तारण में देरी पर चिंता जताई। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत काम शुरू कर इन स्थलों को कचरा मुक्त बनाने और वहां प्रसंस्करण संयंत्र विकसित करने की कार्ययोजना आगे बढ़ाने को कहा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery