Sunday, June, 21,2026

घर से खेलने निकले बच्चे का शव कुएं में पड़ा मिला

भरतपुर: सेवर थाना क्षेत्र के मलाह गांव में घर से खेलने के लिए निकला 9 वर्षीय बालक का शव गुरुवार देर रात गांव से तीन किमी दूर एक कुएं में मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मलाह गांव निवासी रविकांत का पुत्र गुड्डा (9) गुरुवार शाम को घर से खेलने की बात कहकर निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला। करीब पांच घंटे तक आस-पास के क्षेत्रों में तलाश करने के दौरान ग्रामीण गांव से तीन किलोमीटर दूर स्थित एक कुएं तक पहुंचे। कुएं में देखने पर बालक का शव दिखाई दिया। सूचना पर ग्रामीणों ने रात में ही शव को बाहर निकालकर भरतपुर के आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery