Sunday, June, 21,2026

नहरों में पानी छोड़े जाने तक संघर्ष जारी रहेगा: गोलमा

करौली: पांचना बांध से कमाण्ड क्षेत्र की नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर ग्राम खण्डीप में चल रही किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान, महिलाएं और विभिन्न गांवों के प्रतिनिधि पहुंचे तथा आंदोलन को समर्थन दिया। इस मौके पर विधायक रामकेश मीणा ने कहा कि यह किसानों के न्याय और अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि धरने के 15 दिन बीत जाने के बावजूद सरकार ने किसानों की मांगों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं की है। उन्होंने कहा कि किसान किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार अपने हिस्से का पानी मांग रहे हैं। उन्होंने सरकार से कमाण्ड और अन्य क्षेत्रों के किसानों को समान रूप से पानी उपलब्ध कराने की मांग की। पांचना कमाण्ड क्षेत्र विकास संघर्ष समिति ने किसानों से शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से आंदोलन में भाग लेने की अपील करते हुए रेलवे ट्रैक, राष्ट्रीय राजमार्ग और सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने का आग्रह किया। समिति ने कहा कि आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक और कानून के दायरे में रहकर संचालित किया जाएगा।

धरने को समर्थन देने पहुंचीं पूर्व मंत्री गोलमा देवी ने कहा कि पांचना बांध से नहरों में पानी छोड़े जाने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने किसानों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार को हाई कोर्ट के आदेश की पालना सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक नहरों में पानी नहीं आता, तब तक वे किसानों के साथ धरने पर बैठने को तैयार हैं।

प्रशासन-किसानों के बीच हुई वार्ता

नहरों में पानी छोड़ने को लेकर चल रहे विवाद के समाधान के लिए शुक्रवार को संभागीय आयुक्त नलिनी कठौतिया की अध्यक्षता में दोनों पक्षों की बैठक हुई। कमांड और कैचमेंट क्षेत्र के 11-11 प्रतिनिधियों ने अपने-अपने पक्ष रखे। बैठक में अंतिम निर्णय नहीं हो सका, लेकिन प्रशासन ने वार्ता को सकारात्मक बताया और जल्द समाधान की उम्मीद जताई। संभागीय आयुक्त ने आंदोलनरत पक्ष से धरना-प्रदर्शन समाप्त कर संवाद के जरिए समाधान निकालने की अपील की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery