Sunday, June, 21,2026

पेट्रोल पंप संचालक और स्टाफ की सूझबूझ से हाईवे पर टला हादसा

जयपुर: जयपुर-अजमेर एक्सप्रेसवे पर ऑयल से भरे एक टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार चलते समय टैंकर का टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। पलटने से पहले टैंकर कुछ दूरी तक सड़क पर घिसटता रहा, जिससे बड़ी मात्रा में ऑयल सड़क पर फैल गया और आग लगने का खतरा पैदा हो गया। घटना स्थल के समीप स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप
श्री राम फ्यूल्स के संचालक प्राणवेंद्र शर्मा ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू कराया। उन्होंने सबसे पहले यातायात रुकवाया और अपने स्टाफ की मदद से पलटे हुए टैंकर में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन को सूचना दी। क्रेन की सहायता से टैंकर को सीधा किया गया, जिसके बाद रिसाव बंद हुआ और यातायात बहाल किया जा सका। प्राणवेंद्र शर्मा ने बताया कि वे अपने कर्मचारियों को नियमित रूप से डिजास्टर मैनेजमेंट की बेस्ट प्रैक्टिसेज की जानकारी देते हैं तथा मॉक ड्रिल भी कराते हैं। इसी प्रशिक्षण के चलते स्टाफ ने आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई कर संभावित बड़ी अनहोनी को टाल दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery