Saturday, June, 20,2026

छोटे व्यापारी जुड़ेंगे डिजिटल बाजार से व्यापार में आएगी नई क्रांतिः भजनलाल

जयपुर: राजधानी जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शुक्रवार को आयोजित व्यापारिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ONDC-DigiDukaan एप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राज्यवर्धन राठौड़, राष्ट्रीय व्यापारिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंधी, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव अतीक कुमार सिंह, उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल, जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल और महामंत्री सुरेश सैनी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार तकनीक, व्यापार और निवेश संवर्धन के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि DigiDu-kaan प्लेटफॉर्म प्रदेश के छोटे और मध्यम व्यापारियों को डिजिटल बाजार से जोड़कर उनके कारोबार के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से राजस्थान के विकास में साझेदार बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि व्यापारी एक कदम आगे बढ़ेंगे तो राजस्थान करोड़ों कदम आगे बढ़ेगा।

'राजस्थान में सब कुछ है, यहां निवेश करें'

सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को राजस्थान आने का आमंत्रण देते हुए कहा कि प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगों और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रही है और निवेशकों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 35 विभिन्न नीतियों के माध्यम से विकास कार्यों को गति दे रही है और बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि अब पारदर्शिता और सुशासन के आधार पर निर्णय लिए जा रहे हैं।

'UPI के बाद अब ONDC व्यापार में लाएगा क्रांति'

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में UPI ने डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन किया है और अब ONDC व्यापार क्षेत्र में वैसी ही क्रांति लाने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ व्यापार की प्रकृति भी बदल रही है। ग्राहक, भुगतान और आपूर्ति प्रणाली तेजी से डिजिटल हो रही है, ऐसे में छोटे व्यापारियों को भी नई तकनीक अपनानी होगी।

'समय के साथ ढलना जयपुर के व्यापारियों से सीखें'

मुख्यमंत्री ने जयपुर के व्यापारियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने समय के साथ केवल कदम ही नहीं मिलाया, बल्कि खुद को बदलती परिस्थितियों के अनुरूप ढाला भी है। उन्होंने कहा कि व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए समय के साथ परिवर्तन स्वीकार करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किराना दुकानें और छोटे व्यापारी भारत की अर्थव्यवस्था की वास्तविक ताकत हैं।

छोटे व्यापारियों को मिलेगा नया अवसरः राठौड़

उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि आज कुछ बड़ी कंपनियों का ई-कॉमर्स क्षेत्र पर वर्चस्व है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के कारण ONDC जैसी व्यवस्था विकसित की गई है। उन्होंने कहा कि DigiDukaan छोटे व्यापारियों को डिजिटल बाजार में प्रतिस्पर्धा का अवसर देगी और उन्हें नए ग्राहकों तक पहुंचने में मदद करेगी।

सीएम ने निजी क्षेत्र में नवनियुक्त युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निजी क्षेत्र में नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। यह कार्यक्रम आर. एल. स्वर्णकार ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हुआ, जओ प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत देशभर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से जुड़ा रहा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली से देशभर के 15 लाख लाभार्थी युवाओं को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि का हस्तांतरण किया। उन्होंने कहा कि युवा देश के भविष्य की आधारशिला हैं और उनके कौशल व क्षमता से विकसित भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत अब तक 70 लाख से अधिक रोजगार सृजित हुए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह योजना युताओं की पहली नौकरी के साथ सामाजिक सुरक्षा का कवच भी प्रदान कर रही है। उन्होंने उद्योग जगत से अधिक रोजगार सृजन में सहयोग की अपील की और कहा कि देश में स्टार्टअप और विनिर्माण क्षेत्र तेजी से विस्तार कर रहे हैं। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में 17 करोड़ रोजगार सृजित हुए हैं और सामाजिक सुरक्षा का दायरा 64 प्रतिशत से अधिक आबादी तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार रोजगार, कौशल विकास और युवा सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में सांसद राव राजेंद्र सिंह, विधायक कालीचरण सराफ सहित अधिकारी और नवनियुक्त कार्मिक उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery