Saturday, June, 20,2026

भारत के टैलेंट और कौशल की दूर-दूर तक चर्चा: मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 15 लाख से अधिक लाभार्थियों को 2,400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से जारी की। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं और उद्यमियों संवाद से किया। मोदी ने कहा कि यह योजना पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं और उद्योग जगत के बीच एक मजबूत पुल का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही मैं फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से लौटा हूं। G7 शिखर सम्मेलन के दौरान दुनिया भर के नेताओं ने भारत की युवा शक्ति, प्रतिभा और कौशल की सराहना की। बता दें कि सरकार ने PM-VBRY के लिए 99,446 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है। अगले दो वर्षों में 3.5 करोड़ रोजगार अवसर सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के तहत 70 लाख रोजगार सृजित हुए हैं।

मोदी का बंगाल-ओडिशा दौरा आज से

पीएम नरेंद्र मोदी 20 और 21 जून को पश्चिम बंगाल व ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। शनिवार को वे प. बंगाल दिवस समारोह में शामिल होंगे, विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और पीएम-किसान की 23वीं किस्त जारी करेंगे। रविवार को कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेंगे। ओडिशा में 47,600 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery