Thursday, June, 18,2026

भूमि बहाली में भारत ने रचा नया कीर्तिमानः भूपेंद्र यादव

नई दिल्ली: केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि भारत ने साल 2030 तक 26 मिलियन हेक्टेयर भूमि के पुनर्स्थापन के अपने बॉन चैलेंज लक्ष्य के मुकाबले 21.76 मिलियन हेक्टेयर भूमि को पहले ही पुनर्स्थापन प्रयासों के दायरे में ला दिया है। उन्होंने यह जानकारी बुधवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा पर्यावरण भवन में आयोजित विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा निवारण दिवस-2026 कार्यक्रम में दी।

उन्होंने कहा कि भारत का मॉडल नीतिगत प्रतिबद्धता, वैज्ञानिक नवाचार और जनभागीदारी के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को नई दिशा दे रहा है। उन्होंने बताया कि पुनर्स्थापन गतिविधियों से अब तक लगभग 1.22 बिलियन व्यक्ति-दिवस रोजगार का सृजन हुआ है। मंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित लक्ष्य दुनिया की सबसे बड़ी भूमि पुनर्स्थापन प्रतिबद्धताओं में शामिल है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के जलसंभर विकास घटक के तहत 27 मिलियन हेक्टेयर से अधिक भूमि का उपचार किया जा चुका है तथा 6.13 करोड़ से अधिक भू-टैग प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन परिसंपत्तियां विकसित की गई हैं। उन्होंने बताया कि ग्रीन इंडिया मिशन के तहत करीब 1.70 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हरित एवं पुनर्स्थापन गतिविधियां संचालित की गई हैं, जबकि सीएएमपीए समर्थित कार्यक्रमों से पिछले पांच वर्षों में लगभग 3.20 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण किया गया है। संयुक्त वन प्रबंधन कार्यक्रम वर्तमान में 81.53 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र में संचालित हो रहा है, जो विश्व की सबसे बड़ी सामुदायिक वन प्रबंधन प्रणालियों में से एक है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने बताया कि अरावली ग्रीन वॉल पहल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्धारित वार्षिक लक्ष्यों को पार कर लिया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery