Thursday, June, 11,2026

मोदी की यात्रा भारतीय लोकतंत्र की प्रेरक मिसाल

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में देश ने राष्ट्रीय जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखे हैं। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में उनके जनकल्याण, समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के प्रयासों की सराहना की। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि गरीब कल्याण, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, किसानों के सशक्तीकरण और मध्यम वर्ग के हितों की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित वर्गों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और अंत्योदय की भावना के प्रति प्रतिबद्धता विशेष रूप से प्रेरणादायक रही है। पत्र में राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उन क्षेत्रों को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया गया, जो लंबे समय तक उपेक्षित रहे थे। उन्होंने विशेष रूप से पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों के विकास पर सरकार ने विशेष ध्यान दिया है।

यह सिर्फ कार्यकाल नहीं, परिवर्तन का दौर है: उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने का रिकॉर्ड बनाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल कार्यकाल की अवधि नहीं, बल्कि देश के परिवर्तन और विकास की यात्रा का प्रतीक है। सोशल मीडिया पर जारी संदेश में राधाकृष्णन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है।

जनविश्वास का प्रतीक है मोदी का कार्यकालः ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिनों की निरंतर सेवा भारतीय लोकतंत्र की मजबूती और जनता के विश्वास का प्रतीक है। बिरला ने अपने बधाई संदेश में कहा कि नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक अवधि तक लगातार सेवा का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery