Saturday, July, 25,2026

युवक पर गिरा बिजली का तार, जिंदा जला

उदयपुर: शहर से सटे लकड़वास गांव में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। दुकान से दूध लेने निकले 38 वर्षीय लहरीलाल वागरिया पर घर के सामने से गुजर रहा बिजली का तार अचानक टूटकर गिर गया। करंट लगते ही उनके शरीर में आग भड़क उठी और वह लोगों की आंखों के सामने जिंदा जल गए। आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन करंट के भय से कोई भी उसे बचाने की हिम्मत नहीं कर सका। चार महीने बाद उसकी दो बेटियों की शादी होनी थी, ऐसे में परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो पत्नी और बेटियां शव देखकर बेसुध हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने झामरकोटड़ा-उदयपुर मार्ग पर जाम लगाकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे बाद प्रशासन ने आर्थिक सहायता, पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया। पुलिस ने शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है।

सात बच्चों का सहारा छिना

लहरीलाल अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और छह बेटियों का परिवार छोड़ गए हैं। नवंबर में उनकी दो बड़ी बेटियों की शादी तय है और परिवार तैयारियों में जुटा था। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर और ढीले बिजली तारों की शिकायत की जा रही थी, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई और पूरे क्षेत्र की बिजली लाइनों की तत्काल जांच की मांग की है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery