Saturday, July, 25,2026

भारत समेत 60 देशों पर 10 से 12.5% तक शुल्क

वाशिंगटन: अमेरिका ने भारत समेत 60 व्यापारिक साझेदार देशों पर नया टैरिफ लागू कर दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ट्रेड एक्ट-1974 की धारा 301 के तहत उत्पादन में बंधुआ मजदूरी के इस्तेमाल पर यह कदम उठाया है। भारत से आयात होने वाले सामान पर 10% टैरिफ लगाया गया है, जबकि कुल 60 देशों पर 10 से 12.5% तक अतिरिक्त शुल्क लगाया गया है। अमेरिका ने आरोप लगाया है कि इन देशों से आने वाले कुछ उत्पादों के निर्माण में जबरन मजदूरी (फोर्ड लेबर) का इस्तेमाल किया गया है। नए नियमों के तहत 17 देशों पर 10% और 43 देशों पर 12.5% टैरिफ लगाया गया है। यह फैसला उस समय लागू हुआ है, जब ट्रंप प्रशासन का 15% अस्थायी ग्लोबल टैरिफ समाप्त हो रहा था। पुराने शुल्क की अवधि खत्म होते ही नए टैरिफ को लागू कर दिया गया। ये नए टैरिफ शुक्रवार रात 12 बजे से लागू हो गए हैं।

भारत पर असर

10% टैरिफ से उन सेक्टरों पर ज्यादा असर पड़ सकता है, जिनकी अमेरिकी बाजार पर निर्भरता अधिक है। इनमें टेक्सटाइल और गारमेंट्स, जेम्स एंड ज्वेलरी, लेदर उत्पाद, कृषि एवं फूड प्रोडक्ट्स, केमिकल्स और कुछ मैन्युफैक्चरिंग आइटम शामिल हैं।

भारत 10% टैरिफ की कैटेगरी में

भारत, ब्रिटेन, कनाडा, मैक्सिको, बांग्लादेश, पाकिस्तान, मलेशिया, इंडोनेशिया, कंबोडिया, श्रीलंका, जॉर्डन, अर्जेंटीना, इक्वाडोर, अल साल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरास और त्रिनिदाद और टोबैगो को 10% वाले समूह में रखा गया है। वहीं यूरोपियन यूनियन, जापान, दक्षिण कोरिया, ताइवान और स्विट्जरलैंड सहित 43 देशों के कुछ उत्पादों पर भी 12.5% टैरिफ लगाया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery