Saturday, July, 25,2026

फर्स्ट इंडिया न्यूज का 'पाली गौरव सम्मान' आज

जयपुर: फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से 'पाली गौरव सम्मान' का चौथा सीजन शनिवार को रोटरी क्लब पाली में दोपहर तीन बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली पाली क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ मुख्य अतिथि होंगे, जबकि देवस्थान, डेयरी एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत, स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा, पाली सांसद पी.पी. चौधरी, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, पाली कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह, सोजत विधायक शोभा चौहान, पाली जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी, भाजपा पाली जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी, पाली पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। यह आयोजन फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र और सीईओ व मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा की पहल पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य पाली क्षेत्र के उन प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित करना है, जिन्होंने समाजसेवा, संस्कृति, जनसेवा और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery