Saturday, July, 25,2026

ओबीसी सर्वे में बाड़मेर-सलूंबर सबसे आगे, कोटा व बारां पीछे

उदयपुर: राजस्थान में पंचायतीराज और नगर निकाय चुनावों से पहले ओबीसी आरक्षण निर्धारण के लिए चल रहे सर्वे का करीब 69.86 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। 10 जुलाई से शुरू हुए इस सर्वे में बाड़मेर और सलूंबर जिले सबसे आगे हैं, जबकि कोटा और बारां की प्रगति सबसे धीमी रही है। वही, आयोग ने सर्वे की अंतिम तिथि बढ़ाकर 26 जुलाई कर दी है। इसके बाद 5 अगस्त तक रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर जिला परिषद, पंचायत समिति, नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में ओबीसी आरक्षित सीटों का निर्धारण तथा आरक्षण की लॉटरी होगी।

रिपोर्ट के अनुसार 23 जुलाई तक 75,97,312 ओबीसी परिवारों में से 53,07,801 परिवारों का सर्वे पूरा किया जा चुका है। इनमें 43,45,888 ग्रामीण तथा 9,61,913 शहरी परिवार शामिल हैं। आयोग ने प्रति परिवार औसतन पांच सदस्य मानते हुए प्रदेश में ओबीसी आबादी 3.80 करोड़ से 4 करोड़ के बीच होने का अनुमान लगाया है।

आयोग के सचिव अशोक जैन ने बताया कि निर्धारित समय सीमा में रिपोर्ट सौंपने के लिए दिन-रात कार्य किया जा रहा है। राजसाथी मोबाइल एप के माध्यम से हो रहे इस तकनीक आधारित सर्वे में बूथ लेवल अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी और शिक्षक घर-घर जाकर जनआधार व अन्य दस्तावेजों के आधार पर जानकारी जुटा रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारी अपलोड किए गए आंकड़ों की रैंडम जांच भी कर रहे हैं, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और रिपोर्ट के आधार पर ओबीसी राजनीतिक प्रतिनिधित्व का निर्धारण तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष तरीके से किया जा सके।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery