Saturday, July, 25,2026

तीन महीने में जारी हों बजट घोषणाओं के वर्क ऑर्डर: CS

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार को शासन सचिवालय में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-26 और 2026-27 की बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा बजट घोषणाओं को निर्धारित समयसीमा में प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में आ रही सभी बाधाओं का शीघ्र समाधान किया जाए और विभाग नियमित समीक्षा के साथ आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें, जिससे विकास परियोजनाओं में गति आए और आमजन को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने भूमि आवंटन के अभाव में लंबित मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश देते हुए राजस्व विभाग, स्थानीय निकायों और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery