Tuesday, July, 21,2026

संसद में हर आवाज सुनी जाए, हंगामा नहीं तर्क हो: PM मोदी

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सदन को सार्थक और उत्पादक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संसद में हर आवाज को अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए और चर्चा तर्क एवं तथ्यों के आधार पर होनी चाहिए।

संसद भवन परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, जहां तथ्य होते हैं, वहां हंगामे की जरूरत नहीं होती। यदि तर्क और तथ्य मजबूत हैं तो आवाज ऊंची करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने सभी सांसदों से सदन की गरिमा बनाए रखते हुए देशहित के मुद्दों पर गंभीर चर्चा करने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने देश की युवा शक्ति और अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ती उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बिना नाम लिए कटाक्ष किया। स्काईरूट एयरोस्पेस के निजी रॉकेट 'विक्रम-1' की सफलता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि को हासिल करने वाली टीम की औसत उम्र केवल 28 वर्ष है। इसके बाद उन्होंने कहा, मैं 56 साल के युवा की बात नहीं कर रहा हूं।

राजस्थान का भी विशेष जिक्र

प्रधानमंत्री ने देश की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए राजस्थान का भी विशेष जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में राजस्थान में एक बड़ी तेल रिफाइनरी देश को समर्पित की गई, जो राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके अलावा उन्होंने सेमीकंडक्टर संयंत्र, हरित हाइड्रोजन ट्रेन और अन्य आधुनिक परियोजनाओं को भारत की प्रगति का प्रतीक बताया। मोदी ने कहा कि भारतीय युवाओं की प्रतिभा और आकांक्षाएं असीमित हैं। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र की अंतरिक्ष उपलब्धियां भारत के आत्मविश्वास और वैश्विक क्षमता को दर्शाती हैं। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की आर्थिक मजबूती का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है। वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, उद्यमियों और श्रमिकों के सामूहिक प्रयास से भारत नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है।

नीट मुद्दे पर संसद में हंगामा, दोनों सदनों की कार्यवाही ठप

मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को नीट पेपर लीक, राम मंदिर चढ़ावा मामले और अन्य मुद्दों को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण संसद की कार्यवाही बाधित रही। लोकसभा में छह बार स्थगन के बाद कार्यवाही मंगलवार तक के लिए टाल दी गई, जबकि राज्यसभा की बैठक भी दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्षी सांसदों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery