Friday, July, 17,2026

संगठन में जल्द बड़े । फेरबदल के आसार !

नई दिल्ली: भाजपा संगठन और सरकार में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस विषय पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन नवीन, बी.एल. संतोष और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा कर चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, शीर्ष नेतृत्व के संभावित 'मास्टर स्ट्रोक' के तहत संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर चौंकाने वाले बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में हुई एक बैठक के दौरान शीर्ष नेतृत्व ने मुस्कुराते हुए विनोदपूर्ण अंदाज में कहा, 15 तारीख आ गई कुछ हुआ तो नहीं? इस हल्के-फुल्के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर और तेज हो गया है।

सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय टीम के गठन को लेकर लंबी बैठकों के बाद जिन नामों को लगभग अंतिम माना जा रहा था, उनमें अंतिम समय पर बड़े बदलाव करने के निर्देश दिए गए हैं। संगठनात्मक टीम में कुछ ऐसे 'चौंकाने वाले' चेहरों को शामिल करने की सलाह दी गई है, जिनकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। वहीं कुछ प्रभावशाली नाम अंतिम सूची से बाहर भी हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित बदलावों पर सरकार से लेकर संगठन तक हर स्तर पर लगातार मंथन चल रहा है। इन बदलावों की निगरानी सीधे केंद्रीय सत्ता के सर्वोच्च स्तर से की जा रही है। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में होने वाले ये बदलाव संगठन को नई दिशा देने के साथ-साथ अंदरूनी संतुलन पर भी व्यापक प्रभाव डाल सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery