Tuesday, July, 14,2026

10 भारतीय सुरक्षित बचाए गए, एक लापता

दुबई/नई दिल्ली: फारस की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) इस समय भीषण युद्ध के मैदान में तब्दील हो चुके हैं। अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों का बदला लेते हुए रविवार तड़के ईरान के भीतर करीब 140 सैन्य ठिकानों पर विनाशकारी हवाई हमले किए। अमेरिका की इस महा-कार्रवाई से बौखलाए ईरान ने भी तत्काल जवाबी कार्रवाई करते हुए बहरीन, कतर, कुवैत, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) समेत पांच खाड़ी देशों को निशाना बनाकर भीषण मिसाइल और ड्रोन हमले शुरू कर दिए हैं। इस बीच, ईरान के ताजा हमलों की चपेट में ओमान तट से गुजर रहा साइप्रस के ध्वज वाला एक मर्केट नेवी कंटेनर जहान GFS गैलेक्सी भी आ गया, जिस पर 11 भारतीय नागरिक सवार थे।

भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने रविवार शाम इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए बयान जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि मर्चेट शिप पर हुए हमले के बाद चले रेस्क्यू ऑपरेशन में 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि चालक दल का एक भारतीय सदस्य अब भी लापता है। मस्कट में स्थित भारतीय दूतावास लापता भारतीय नागरिक की तलाश के लिए ओमान सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहा है।

भारत का कड़ा संदेश

भारत ने अंतरराष्टीय समुदाय से कहा है कि इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग में असैन्य नाविकों, व्यापारी जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचों को निशाना बनाना तुरंत बंद होना चाहिए। भारत ने तनाव कम करने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की पुरजोर वकालत की है।

ट्रंप बोले... समझौता खत्म

अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, उसने ईरान के भीतर ड्रोन व मिसाइल लॉन्चिंग पैड्स, गोला-बारूद के भंडारों और कमांड सेंटर्स सहित 140 ठिकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दो टूक कहा, ईरान ने गलत रास्ता चुना और अब उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी साफ कर दिया है कि ईरान युद्ध को रोकने के लिए किया गया अतरिम वेदर समझौता अब पूरी तरह खत्म हो चुका है। दूसरी ओर, ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाधेर कलीबाफ ने पलटवार करते हुए कहा कि एकतरफा समझौतों का दौर बीत चुका है और अमेरिका को वादाखिलाफी की कीमत चुकानी होगी।

पांच खाड़ी देशों में हड़कंप

अमेरिकी ठिकानों की मौजूदगी वाले पड़ोसी देशों पर ईरान ने ताबड़तोड़ मिसाइले दागी है, जिससे पूरे मध्य पूर्व में हड़कंप मच गया है। कतर व कुवैत दोनों देशों की सेनाओं ने ईरानी मिसाइल हमलों को नाकाम करने का दावा किया। कतर में मलबे की चपेट में आने से एक बच्चे समेत 3 लोग घायल हुए हैं। बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेहे के मुख्यालय वाले इस द्वीपीय देश में दिनभर में तीन बार मिसाइल हमले के सायरन गूंजे। ओमान के उत्तर-पूर्वी सीमांत क्षेत्रों में कई ड्रोन हमले दर्ज किए गए, वहीं यूएई में भी भीषण धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। ईरान के रिवॉल्यूशनरी गाहर्स (IRGC) ने घोषणा की है कि जहाजों ने उनके मार्ग निर्देशों की अनदेखी की, जिसके कारण कंटेनर पोत के इंजन रूम को निशाना बनाया गया, जिससे उसमें आग लग गई और कू को जहाज छोड़ना पड़ा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery