Tuesday, July, 14,2026

जयपुर की 21 विभूतियों को मिला गुरुकुल सम्मान

जयपुर: गुरुकुल योग संस्थान ने जय कलब में सम्मान समारोह का आयोजन किया। संस्था सचिव योग गुरु महेंद्र सिंह ने बताया कि सम्मान समारोह का उद्देश्य समाज के विभित्र क्षेत्रों कला, शिक्षा, साहित्य, संगीत, चिकित्सा, खेल, गायन, योग, समाज सेवा व प्रशासनिक सेवा में योगदान दे रही विभूतियों को सम्मानित करना रहा। वहीं, योग के महत्व पर जागरुकता लाने का प्रयास किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आनन्द शर्मा रहे। अध्यक्षता डॉ. जगदीश चंद्र ने की। मुख्य अतिथि आनंद शर्मा ने गुरुकुल योग संस्थान के सामानिक सरोकार की प्रशंसा की और जीवन में अच्छे स्वास्थ्य के महत्व को बताया। डॉ. जगदीश चन्द्र ने सम्मानित विभूतियों को बधाई दी और नियमित योग करने की सलाह दी। मुख्य संरक्षक राजू मंगोड़ीवाला ने संस्थान में होने वाली गतिविधियों के बारे में बताया। संरक्षक सीएच शाह ने योग से अच्छे स्वास्थ्य का महत्व बताया।

इन विभूतियों को मिला सम्मान

गुरुकुल सम्मान से सम्मानित होने वाली 21 विभूतियों में आर्किटेक्ट के क्षेत्र में अनूप बस्तरिया, गायन के क्षेत्र में गौरव जैन, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. वीके कौशिक, ज्योतिष के क्षेत्र में आचार्य अनुपम जॉली, प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र में आईएएस श्रुति भारद्वाज, आईआरएस शशि किरण, समाज सेवा के क्षेत्र में जुगल डेरेवाला, राजीव अरोडा, भावना जगवानी, चार्टर्ड अकाउंटेंट के क्षेत्र में शरद काबरा, योग के क्षेत्र में डी. ईश्वर वी बसवरड्डी, इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में मुकेश मिश्रा, शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. बीएस रावत, होटल व्यवसाय के क्षेत्र में राजेश ताम्बी, ज्वेलरी के क्षेत्र में तरंग अरोड़ा, आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. संजीव शर्मा, पुलिस सेवा के क्षेत्र में अशोक चौहान, उद्‌घोषक के क्षेत्र में आरजे देवांगना, पशु चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. तपेश माथुर और खेल के क्षेत्र में हीरानंद कटारिया को सम्मानित किया। कार्यक्रम में संरक्षक रामदास शौखिया, एडवोकेट अखिल शुक्ला, प्रेरणा शर्मा, मोनिका राव, ललित राधनी, राजकुमार गर्ग, मीना खंडेलवाल, सुधाकर ग्रोवर, अखिलेश बिहारी, कामेश शर्मा, महेंद्र शर्मा और वीरेंद्र परिहार मौजूद रहे। अंत में संस्थान अध्यक्ष रामशरण गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery