Tuesday, July, 14,2026

रामगढ़ में रीवाइल्डिंग में आरवीटी-07 की सफल दस्तक

बूंदी: जिले के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में वैज्ञानिक रीवाइल्डिंग (पुनर्वास) कार्यक्रम के तहत प्राकृतिक आवास में छोड़े गए नर बाघ आरवीटी-07 का प्रदर्शन अब तक अत्यंत उत्साहजनक रहा है। करीब 18 दिनों से खुले जंगल में स्वतंत्र विचरण कर रहा यह बाघ सफलतापूर्वक शिकार करने के साथ-साथ अपनी नई टेरिटरी भी स्थापित कर रहा है। वन अधिकारियों ने बताया कि उसके व्यवहार से स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि वह प्राकृतिक परिवेश में तेजी से स्वयं को अनुकूलित कर रहा है, जो रीवाइल्डिंग कार्यक्रम की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

वन विभाग के अनुसार, 24 जून 2026 को आरवीटी-07 ने 5 हेक्टेयर के रीवाइल्डिंग एनक्लोजर से स्वयं बाहर निकलकर प्राकृतिक वन क्षेत्र में प्रवेश किया था। इसके बाद से वह पूरी तरह प्राकृतिक व्यवहार प्रदर्शित कर रहा है। बाघ नियमित रूप से पेड़ों पर स्क्रैच मार्क बना रहा है, सेंट स्प्रे के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है तथा टेरिटोरियल मार्किंग भी कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार यह सभी गतिविधियां दर्शाती हैं कि वह जंगल में अपना स्थाई क्षेत्र विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

कई सफल शिकार किए

वन अधिकारियों ने बताया कि आरवीटी-07 ने प्राकृतिक परिस्थितियों में कई सफल शिकार किए हैं, जो उसके विकसित शिकार कौशल और आत्मनिर्भर जीवनशैली का प्रमाण हैं। इसके साथ ही उसका रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व की रेजिडेंट बाघिनों आरवीटी-05 और आरवीटी-06 के साथ भी प्राकृतिक संपर्क दर्ज किया गया है। विभाग का मानना है कि यह रीवाइल्डिंग कार्यक्रम की सफलता का महत्वपूर्ण संकेत है तथा भविष्य में बाघों की प्राकृतिक आबादी को सुदृढ़ बनाने की दिशा में सकारात्मक परिणाम देगा।

24 घंटे मूवमेंट और व्यवहार पर नजर

वन विभाग द्वारा आरवीटी-07 की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है। जीपीएस-वीएचएफ रेडियो कॉलर, रेडियो टेलीमेट्री, कैमरा ट्रैप तथा फील्ड मॉनिटरिंग के माध्यम से उसके प्रत्येक मूवमेंट और व्यवहार का वैज्ञानिक अध्ययन किया जा रहा है। विभाग का कहना है कि अब तक प्राप्त परिणाम अत्यंत सकारात्मक रहे हैं और आगे भी बाघ के व्यवहार, अनुकूलन क्षमता तथा गतिविधियों का लगातार वैज्ञानिक मूल्यांकन किया जाता रहेगा। इससे रीवाइल्डिंग कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery