Tuesday, July, 14,2026

सोते युवक पर जानलेवा हमला सिर में कुल्हाड़ी अटकी

कोटा: बारां जिले के भंवरगढ़ गांव में शनिवार देर रात घर में सो रहे रामजीलाल (30) पर अज्ञात बदमाश ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। वार इतना तेज था कि कुल्हाड़ी का अगला हिस्सा सिर में धंस गया। गंभीर रूप से घायल रामजीलाल को पहले भंवरगढ़ अस्पताल, फिर बारां जिला अस्पताल और बाद में कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सक कुल्हाड़ी निकालने के प्रयास में जुटे हैं। डॉ. रिजवीस ने बताया कि कुल्हाड़ी गहराई तक धंसने से मस्तिष्क को गंभीर क्षति पहुंची है और ऑपरेशन की तैयारी की जा रही है। पत्नी ममता ने बताया कि रात करीब एक से दो बजे अज्ञात हमलावर घर में घुसा, हमला कर फरार हो गया। उन्होंने कहा कि परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। भंवरगढ़ थाना अधिकारी गोपीलाल आर्या ने बताया कि पुलिस टीमों ने आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। घायल के बयान दर्ज करने के लिए एसआई को कोटा भेजा गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery