Friday, July, 17,2026

राजस्थानी भाषा को मिले प्राथमिकताः गहलोत

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राजस्थान में अन्य भारतीय भाषाओं का सम्मान और उनका अध्ययन स्वागत योग्य है, लेकिन प्रदेश में सबसे पहले राजस्थानी भाषा को उचित स्थान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि विश्वविद्यालयों में मराठी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ जैसी भाषाओं के अध्ययन केंद्र खोले जाते हैं तो यह भाषाई विविधता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करेगा, लेकिन इससे पहले सभी विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के विभाग और अध्ययन केंद्र स्थापित किए जाने चाहिए।

गहलोत ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के केवल चार विश्वविद्यालयों में ही राजस्थानी भाषा का अलग विभाग है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने राज्य सरकार और राजभवन से आग्रह किया कि राजस्थानी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी विश्वविद्यालयों में इसके विभाग खोले जाएं। गहलोत ने केंद्र सरकार से राजस्थानी भाषा को जल्द से जल्द संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कर संवैधानिक दर्जा देने की मांग दोहराई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery