Friday, July, 17,2026

सौंदर्य और शाही मेहमाननवाजी का अनूठा संगम

जयपुर: मिस टीन दिवा 2026 और मिसेज इंडिया 2026 की फाइनलिस्ट्स के सम्मान में रामबाग पैलेस में बुधवार शाम आयोजित भव्य गाला डिनर में सौंदर्य, आत्मविश्वास और शाही मेहमाननवाजी का अनूठा संगम देखने को मिला। इस विशेष आयोजन की मेजबानी मिस यूनिवर्स इंडिया के नेशनल डायरेक्टर एवं ग्लैमानंद ग्रुप के चेयरमैन निखिल आनंद तथा ग्लैमानंद ग्रुप के डायरेक्टर निशांत आनंद ने की। भारत 24: विजन ऑफ न्यू इंडिया द्वारा प्रस्तुत इन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का ग्रैंड फिनाले क्रमशः 19 और 20 जुलाई को जयपुर स्थित जी स्टूडियोज में आयोजित होगा। समारोह में डॉ. जगदीश चंद्र भी शामिल हुए। रामबाग पैलेस, जयपुर के जनरल मैनेजर अविनाश सहरावत ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर मिस टीन दिवा 2025 को विजेता प्रतिभागियों नीरंजना तिवारी (मिस टीन यूनिवर्स इंडिया 2025), शुद्धि महेश (मिस टीन अर्थ इंडिया 2025), रुचि जाधव (मिस टीन मल्टीनेशनल इंडिया 2025), दिव्या वाधवा (मिस टीन इंटरनेशनल इंडिया 2025), आरना चतुर्वेदी (मिस टीन दिवा 2025 प्रथम रनर-अप) तथा मिसेज इंडिया 2025 कविता एस. वडयार भी मौजूद रहीं। सभी ने फाइनलिस्ट्स का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आत्मविश्वास, गरिमा और दृढ़ संकल्प के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। शाम उस समय और भी खास बन गई, जब निशांत आनंद ने प्रतिभागियों, विशिष्ट अतिथियों और मेहमानों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। केक कटिंग समारोह के दौरान पूरे आयोजन स्थल पर उल्लास्न का माहौल रहा। डॉ. जगदीश चंद्र ने निशांत आनंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और निरंतर सफलता की कामना की। उन्होंने ग्लैमानंद ग्रुप की सराहना करते हुए कहा कि संस्था लगातार प्रतिभाशाली महिलाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का प्रतिष्ठित मंच उपलब्ध करा रही है। निशांत आनंद ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, 'इतनी प्रतिभाशाली फाइनलिस्ट्स, सम्मानित अतिथियों और हमारी समर्पित टीम के बीच अपना जन्मदिन मनाना मेरे लिए अविस्मरणीय अनुभव है। सभी के स्नेह और शुभकामनाओं के लिए में हृदय से आभारी हूं। हमें विश्वास है कि इस वर्ष का मिस टीन दिया और मिसेज इंडिया संरकरण प्रेरणादायी और यादगार रहेगा।'

फाइनलिस्ट्स का स्वागत करते हुए निखिल आनंद ने कहा, 'जयपुर जैसे शाही शहर में इन प्रतिभाशाली प्रतिभागियों की मेजबानी करना हमारे लिए गर्व की बात है। आशा है कि यह शाम उन्हें ग्रैंड फिनाले से पहले यादगार अनुभव देगी। मैं सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देता हूं और उनसे आग्रह करता हूं कि वे इस खूबसूरत सफर के हर पल का आत्मविश्वास, गरिमा और गर्व के साथ आनंद लें।' फाइनलिस्ट्स ने शाम के दौरान रामबाग पैलेस की भव्य वास्तुकला, शाही इंटीरियर और हरे-भरे उद्यानों का आनंद लिया तथा यादगार तस्वीरें खिंचवाई। जयपुर की शाही विरासत और आतिथ्य से प्रभावित प्रतिभागियों ने पारंपरिक राजस्थानी और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों का भी स्वाद लिया, जिसे उन्होंने अपने इस दौरे के सबसे यादगार अनुभवों में से एक बताया।

कई प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय मंच पर प्रतिस्पर्धा को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि जयपुर का शाही वातावरण, आत्मीय आतिथ्य और रामबाग पैलेस की भव्यता ने उनके इस सफर को और भी खास बना दिया है। उन्होंने उत्कृष्ट भोजन, आकर्षक सजावट और पूर्व विजेताओं से मिलने के अवसर की सराहना करते हुए कहा कि इस शाम ने ग्रैंड फिनाले से पहले उनका आत्मविश्वास और बढ़ा दिया। समारोह के समापन पर डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा, 'मैं निखिल आनंद, निशांत आनंद और ग्लैमानंद ग्रुप को इन प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं के एक और सफल आयोजन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं। मेरी शुभकामनाएं सभी फाइनलिस्ट्स के साथ हैं। वे पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें, अपनी विशिष्ट पहचान का उत्सव मनाएं और इस सुनहरे अवसर का भरपूर लाभ उठाएं। मैं सभी के उज्ज्वल भविष्य और सफल ग्रैंड फिनाले की कामना करता हूं।'

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery