Friday, July, 17,2026

आयकर विभाग ने पकड़े 150 करोड़ के संदिग्ध सौदे !

जयपुर: पाकिस्तान सीमा से सटे जिलों में जमीन खरीद-फरोख्त में ब्लैक मनी और संदिग्ध निवेश की आशंका को लेकर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशों के बाद आयकर विभाग की इंटेलिजेंस एंड क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन विंग ने श्रीगंगानगर और जैसलमेर के रजिस्ट्रार कार्यालयों में छापेमारी कर करीब 150 करोड़ रुपए से अधिक के संदिग्ध भूमि सौदों का रिकॉर्ड जब्त किया है। कार्रवाई के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों के बिल्डरों, निवेशकों और प्रॉपर्टी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर दस्तावेजों की जांच करती आयकर विभाग की टीम। और बीकानेर जैसे सीमावर्ती जिलों में बाहरी और संदिग्ध स्रोतों से निवेश हो रहा है। इसी कारण इन क्षेत्रों में जमीन के बड़े सौदों और वित्तीय लेनदेन पर अब कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

जैसलमेर में 170 संदिग्ध रजिस्ट्रियों की पड़ताल

जांच के दौरान जैसलमेर में 170 संदिग्ध रजिस्ट्रियों की पड़ताल की गई। इनमें कई महंगी जमीनों की रजिस्ट्री में खरीदारों के पैन कार्ड का विवरण ही नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में दो लाख से लेकर 50 लाख रुपए तक के कई सौदों में नकद भुगतान होने की आशंका जताई गई है। इन मामलों में करीब 80 करोड़ रुपए के संदिग्ध लेनदेन की संभावना मानी जा रही है। आयकर विभाग ने सभी रजिस्ट्रियों का विवरण एक्सेल शीट में तैयार कर विस्तृत रिपोर्ट जयपुर मुख्यालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

श्रीगंगानगर में 75 करोड़ रुपए की संदिग्ध रजिस्ट्रियां

उधर, श्रीगंगानगर में जयपुर से पहुंची नौ सदस्यीय विशेष टीम ने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में वर्ष 2024 से 2026 तक की महत्वपूर्ण रजिस्ट्रियों के दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। इससे पहले अनूपगढ़ में हुई जांच में करीब 75 करोड़ रुपए की संदिग्ध रजिस्ट्रियां और वित्तीय अनियमितताएं सामने आने के बाद जांच का दायरा बढाया गया। आयकर विभाग जिन मामलों में पैन कार्ड या अन्य जरूरी दस्तावेज नहीं मिले हैं, उनमें संबंधित पक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery