Friday, July, 17,2026

भरी पंचायत में तीन लोगों की चाकू से गोदकर हत्या

बीकानेर: जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को लड़की के रिश्ते को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आपसी समझौते के लिए बुलाई गई पंचायत के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते चाकूबाजी शुरू हो गई। इस हमले में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, सुरजनवाली गांव में लड़की के रिश्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था।

मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने के लिए गांव के पंचों और ग्रामीणों की मौजूदगी पंचायत बुलाई गई थी। शुरुआत बातचीत सामान्य रही, लेकिन कुछ ही देर बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। बहस बढ़ते-बढ़ते गाली-गलौज में बदल गई और में में फिर दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर चाकुओं से हमला करने लगे। इस घटना से पंचायत में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। खाजूवाला डीएसपी आकांक्षा चौधरी ने बताया कि इस घटना में खारवाली निवासी जिंदू खान (55) पुत्र याकूब खान, उनके पुत्र करीम खान (25) तथा सुरजनवाली निवासी अलीशेर (60) पुत्र अब्दे खान की चाकू लगने से मौत हो गई।

इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

घटना की सूचना मिलते ही छत्तरगढ़ थानाधिकारी नवनीत सिंह धालीवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद खाजूवाला की पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा चौधरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने हालात को नियंत्रण में लिया और पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंच गए। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए अस्पताल और गांव दोनों जगह पुलिस की कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

आरोपियों को हिरासत में लिया

बीकानेर के पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि मामले में कुछ आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि विवाद किस तरह हिंसक हुआ। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery