Friday, July, 17,2026

डी-रेगुलेशन सुधारों से राजस्थान में निवेश और व्यापार सुगमता को मिली गतिः वी. श्रीनिवास

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जर्मनी के पॉट्सडैम विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. सवाइन कुहलमैन के साथ राजस्थान में डी-रेगुलेशन और कम्प्लायंस रिडक्शन के तहत किए गए सुधारों पर चर्चा की। उन्होंने राज्य में निवेश बढ़ाने, व्यापार सुगमता और सुशासन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने बताया कि डी-रेगुलेशन प्रकोष्ठ का उद्देश्य उद्योगों और नागरिकों पर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास।

अनावश्यक प्रशासनिक अनुपालन का बोझ कम करना तथा प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है। विभिन्न विभागों के कानूनों, लाइसेंस, अनुमतियों और एनओसी की समीक्षा कर सुधार किए जा रहे हैं। प्रोफेसर सबाइन कुहलमैन ने राजस्थान के सुशासन और निवेश अनुकूल प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रशासनिक आधुनिकीकरण, डिजिटलीकरण और बेहतर विनियमन के क्षेत्र में जर्मनी के अनुभव साझा किए। बैठक में बताया गया कि 23 प्राथमिक सुधार लागू होने से अनुमोदन प्रक्रिया तेज हुई है। अप्रैल-जून 2026 के दौरान 30,017 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 17,201 स्वीकृत किए गए। जून 2026 में 1.03 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इस दौरान श्रम सुधार, महिला सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यटन और औद्योगिक विकास पर भी चर्चा हुई।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery