Friday, July, 17,2026

देश के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट का डेटा लीक !

नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट से जुड़े हजारों दस्तावेज लीक होने का दावा सामने आया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, 'वर्ल्ड लीक्स' नाम के हैकर समूह ने डार्क वेब पर करीब 19 हजार संवेदनशील फाइलें अपलोड करने का दावा किया है। इनमें कथित तौर पर प्लांट के ब्लूप्रिंट, कंट्रोल रूम का लेआउट, सप्लायर्स की सूची, निरीक्षण रिपोर्ट और बैठक से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं। यह डेटा लीक कुडनकुलम परियोजना की यूनिट-3 और यूनिट-4 से जुड़ा बताया जा रहा है, जो अभी निर्माणाधीन हैं और वर्ष 2027 तक शुरू होने की उम्मीद है।

हालांकि, लीक हुए दस्तावेजों में परमाणु रिएक्टर के मुख्य डिजाइन सिस्टम शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने माना है कि थर्ड पार्टी डेटा सेंटर कंपनी योट्टा के सर्वर पर मौजूद कुछ डेटा प्रभावित हुआ। कंपनी ने मामले की जानकारी सरकार को दे दी है। योट्टा ने 29 मई को सर्वर पर संदिग्ध गतिविधि मिलने और साइबर हमले को रोकने का दावा किया था। न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL), रिलायंस और भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) मामले की जांच कर रहे हैं। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ऐसी जानकारियां महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं। हालांकि, चालू परमाणु रिएक्टर सिस्टम से छेड़छाड़ का कोई प्रमाण सामने नहीं आया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery