Friday, July, 17,2026

सरकारी जमीन के पट्टों में अनियमितता, आईएएस हिम्मत सिंह पर गिरी गाज

जयपुर: करप्शन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी के तहत जिन 15 अफसरों के खिलाफ सीएम का अनुशासन का डंडा चला है, उनमें एक आईएएस अफसर भी शामिल है। इनका नाम है हिम्मत सिंह बारहठ। 2015 बैच के प्रमोटी आईएएस हिम्मत सिंह पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन के अनियमित पट्टे औने-पौने दामों में जारी कर देने के गंभीर आरोप हैं।

हिम्मत सिंह के खिलाफ अब अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम में अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। महत्वपूर्ण बात यह है कि यह कार्यवाही तब हो रही है, जब हिम्मत सिंह अपने लंबे सर्विस कॅरिअर के अंतिम पड़ाव पर हैं। उनके रिटायरमेंट में मात्र 13 माह बचे हैं। मामले 5 वर्ष पुराने तब के हैं, जब हिम्मत सिंह वर्ष 2020-23 में उदयपुर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में दो वर्ष तक कमिश्नर थे। कुल तीन मामलों में उन्होंने कथित अनियमितता की।
एक मामला उदयपुर में पानेरियों की मादडी में स्थित खसरा नंबर 1163 की (887.76 वर्ग फीट) जमीन का है। वर्ष 2021 में यह जमीन दो प्राइवेट लोगों के नाम कर दी। पुनः वर्ष 2023 में इसी इलाके में एक अन्य भूखंड (4114.97 वर्ग फीट) के पट्टे एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम जारी कर दिए। इन दोनों मामलों में हाई कोर्ट में एस.एल. पी. विचारधीन थी और इनमें कोई भी कार्यवाही नहीं करने के निर्देश थे।

तीसरा मामला आर.जी. नंबर 1163 पर सौ फीट चौड़ी रोड मास्टर प्लान में प्रस्तावित होने के बावजूद सड़क की जमीन पर आवासीय व वाणिज्यिक पट्टे अनियमित जारी कर दिए। मास्टर प्लान की अनदेखी कर दी। करोड़ों रुपयों की सरकारी जमीन के औने-पौने दामों में पट्टे देने का मामला उदयपुर के एमएलए ताराचंद जैन ने विधानसभा में उठाया था। तब डीओपी के तत्कालीन सचिव के. के. पाठक ने हिम्मत सिंह को नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा था। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर अब हिम्मत सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है। गौरतलब है कि उदयपुर के ही मूल बाशिंदे हिम्मत सिंह 11 माह की अल्प अवधि छोड़कर पिछले दो दशकों से उदयपुर संभाग में ही बने रहे हैं। सितंबर 2024 से अब वे कमिश्नर डिपार्टमेंटल इन्क्वायरी की हाशिए की पोस्ट पर काबिज हैं। इसी कुर्सी पर रहते अब वे मुसीबत में फंस गए हैं।

दो दिन से ऑफिस नहीं आ रहे सीनियर IAS

एक सीनियर आईएएस अफसर दो दिन से सचिवालय में अपने ऑफिस नहीं आ रहे हैं। स्टाफ भी जानकारी नहीं दे पा रहा है कि 'साहब' कहां हैं। साहब ने पिछले दिनों डीओपी में तीन माह की छुट्टी के लिए आवेदन किया था, लेकिन वह नामंजूर हो गया। फिर विदेश जाने के लिए 15 दिन की छुट्टी मांगी, लेकिन फाइल अभी सीएमओ में पेंडिंग है। चर्चा है कि वे छुट्टी की मंजूरी का इंतजार किए बगैर विदेश रवाना हो गए हैं। बताया जाता है कि पिछले सप्ताह ही उन्होंने इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया था। मिलने वालों से उन्होंने कुछ दिन पूर्व जर्मनी जाने की चर्चा की थी। साहब का विवादों से चोली-दामन का साथ रहा है। डॉक्टरों से टकराव के चलते भी वे विवादों में घिरे थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery