Friday, July, 17,2026

भरतपुर-अजमेर रेंज आईजी और जोधपुर कमिश्नर बदले

जयपुर: राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात 18 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें भरतपुर और अजमेर रेंज आईजी, जोधपुर कमिश्नर सहित 4 जिलों के एसपी बदले गए हैं। आदेशानुसार अनिल पालीवाल को डीजी गृह रक्षा, मालिनी अग्रवाल को डीजी ट्रैफिक, शरत कविराज को आईजी क्राइम, राजेन्द्र सिंह को आईजी सतर्कता, अंशुमन भौमिया को पुलिस कमिश्नर जोधपुर, डॉ. रवि को आईजी अजमेर रेंज, कैलाश चन्द्र बिश्नोई को आईजी आयोजना आधुनिकीकरण और डॉ. प्रीति चन्द्रा को आईजी भरतपुर रेंज लगाया गया है। वहीं प्रदीप मोहन शर्मा को एडि. सीपी यातायात जयपुर, राजेश कुमार कॉवट को एसपी बालोतरा, नरेंद्र सिंह मीणा को कमाण्डेंट आरएसी बीकानेर, पीडी नित्या को एसपी एसीबी जोधपुर, रमेश को एसपी सिविल राइट्स, बी आदित्य को एसपी हनुमानगढ़, पंकज यादव को एसपी जोधपुर ग्रामीण, अजेय सिंह राठौड़ को कमाण्डेंट आरएसी भरतपुर, विशाल जांगिड़ को एसपी प्रतापगढ़ और अनुष्ठा कालिया को डीसीपी हेड क्वार्टर जयपुर कमिश्नरेट लगाया। प्रदीप मोहन ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery