Friday, July, 17,2026

मुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में नशे के खिलाफ निर्णायक जंग

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने नाको टेररिज्म और मादक पदाथों की तस्करी के खिलाफ मिशन मोड में कार्रवाई तेज कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन वर्षीय नशा मुक्ति अभियान के तहत अक्टूबर 2025 में गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने प्रदेश में नशा तस्करी के नेटवर्क पर लगातार प्रहार किए हैं। पिछले नौ माह में एएनटीएफ और जिला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 5,951 प्रकरण दर्ज कर 7,502 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि 692 करोड़ 2 लाख रुपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं।

एएनटीएफ ने अकेले 515 कार्रवाई कर. 703 तस्करों को गिरफ्तार किया, वहीं 10 एमडी (मेफेड्रोन) फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया। जिला पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में कुल 30 एमडी फैक्ट्रियों को ध्वस्त किया गया। प्रदेशभर में 17 विशेष अभियान चलाकर अवैध अफीम की खेती को भी नष्ट किया गया। सरकार का दावा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, विशेष रूप से प्रशिक्षित टीमों और मजबूत खुफिया तंत्र के जरिए उत्पादन, परिवहन, वितरण और उपभोग तक फैले पूरे ड्रग नेटवर्क पर एक साथ कार्रवाई की जा रही है।

रूफटॉप सोलर में राजस्थान ने बनाया नया कीर्तिमान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान ने हरित ऊर्जा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 1,000 मेगावाट से अधिक रूफटॉप सोलर स्थापित क्षमता का आकड़ा पार कर लिया है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रदेश में अब तक 2.65 लाख से अधिक घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाए जा चुके हैं, जिससे कुल स्थापित क्षमता 1001.57 मेगावाट तक पहुंच गई है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और स्वच्छ ऊर्जा अभियान का परिणाम बताते हुए कहा कि इससे आमजन को बिजली बिल में राहत मिलने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए ऊर्जा विभाग और डिस्कीम्स के अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए योजना के अधिक से अधिक विस्तार पर जोर दिया।

एआई और खुफिया तंत्र से ड्रग सिंडिकेट पर शिकंजा

सरकार के अनुसार, वर्ष 2023 की तुलना में मई 2026 तक नशीले पदार्थों के निस्तारण में 11 गुना वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि अवैध अफीम की खेती नष्ट करने का दायरा बढ़कर 170 एकड़ तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवाओं के भविष्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े इस अभियान में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर यमुना जल समझौते के क्रियान्वयन को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना की प्रभावी मॉनिटरिंग, नियमित फील्ड निरीक्षण और कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव सहित सबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना जल परियोजना राजस्थान के लिए महत्वपूर्ण है और इसके धरातल पर लागू होने से प्रदेश के कई क्षेत्रों को जल उपलब्धता में बड़ी राहत मिलेगी। राजस्थान और हरियाणा के बीच 32 साल पुराने यमुना जल समझौते को लागू करने के लिए 29 जून 2026 को ऐतिहासिक एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर हुए थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में दोनों राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन हुआ था। समझौते के तहत राजस्थान को करीब 577 एमसीएम पानी मिलेगा। परियोजना के तहत लगभग 295 किलोमीटर लबी भूमिगत पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस पर करीब 34,102 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery