Friday, July, 17,2026

देशभर के शिक्षण संस्थानों में शुरू होंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब्सः गोयल

जयपुर: मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ), राजस्थान कार्यालय ने इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (आईआईआईडीईएम), नई दिल्ली और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू), जोधपुर के सहयोग से बुधवार को रीपा में 'चुनाव, मीडिया और मतदाता शिक्षाः जागरूक भागीदारी के माध्यम से लोकतंत्र को सशक्त बनाना' विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में भारत, जॉर्जिया, क्रोएशिया, उज्बेकिस्तान, नेपाल, फिलीपींस और गुयाना से निर्वाचन प्रबंधन से जुड़े प्रतिनिधियों, मीडिया जगत के व्यक्तियों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और अधिकारियों ने भाग लिया।

मुख्य वक्तव्य देते हुए भारत निर्वाचन आयोग के महानिदेशक (मीडिया) आशीष गोयल ने कहा कि देश के प्रत्येक स्कूल और कॉलेज में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब्स स्थापित किए जाएंगे। मतदाता जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए निर्वाचन आयोग डिजिटल आउटरीच और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का अधिक उपयोग करेगा।

युवाओं तक पहुंचने के लिए डिजिटल माध्यम अपनाएं: पवन अरोड़ा

सम्मेलन के पहले पैनल सत्र 'ब्रॉडकास्टिंग से आगे: मतदाता शिक्षा में मीडिया की बदलती भूमिका' में फर्स्ट इंडिया मीडिया ग्रुप के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने कहा कि मतदाता जागरूकता केवल चुनाव के समय चलाया जाने वाला अभियान नहीं, बल्कि पूरे वर्ष जारी रहने वाली सतत प्रक्रिया होनी चाहिए। सत्र का संचालन डॉ. प्रशांत भाडू ने किया, जबकि दैनिक भास्कर के नेशनल एडिटर एलपी पंत और द टाइम्स ऑफ इंडिया के ब्यूरो चीफ भानु प्रताप सिंह भी पैनलिस्ट रहे। पवन अरोड़ा ने कहा कि चुनाव नजदीक आने पर ही मतदाता जागरूकता शुरू करने की सोच बदलनी होगी। भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों का मुकाबला करने के लिए रील्स, शॉर्ट वीडियो और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने ईवीएम की विश्वसनीयता पर भरोसा जताते हुए कहा कि इसमें छेड़‌छाड़ संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को जोड़ने के लिए जन्मदिन पर निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष एप विकसित कर संदेश भेजने जैसे नवाचार करने होंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा यूथ जुड़ सकें। पवन अरोड़ा ने कहा कि चुनाव के दौरान मीडिया की सबसे बड़ी जिम्मेदारी संतुलित, निष्पक्ष और तथ्यपरक रिपोर्टिंग करना है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले और सबसे विश्वसनीय समाचार देना आज मीडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में तथ्यों को छिपाने की गुंजाइश बहुत कम होती है, जबकि प्रिंट मीडिया में खबरों की प्रस्तुति का अपना महत्व है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेड न्यूज किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है, लेकिन प्रचारात्मक (प्रमोशनल) समाचार और पेड न्यूज दोनों अलग-अलग विषय हैं। उनके अनुसार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में इस तरह की समस्याएं अपेक्षाकृत कम देखने को मिलती हैं।

सुशासन की समीक्षा मीडिया की प्राथमिक जिम्मेदारी: एलपी पंत

एलपी पंत ने कहा कि मीडिया की प्राथमिक जिम्मेदारी सुशासन की समीक्षा करना है। साथ ही तथ्य-आधारित चुनावी रिपोर्टिंग सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने चुनावी प्रक्रियाओं में अधिक स्पष्टता, आयोग की ओर से समयबद्ध संवाद तथा पारदर्शिता और जनविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से सुधारों की आवश्यकता पर बल दिया। भानु प्रताप सिंह ने शहरी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं की उदासीनता को बढ़ती चिता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय प्रिंट पत्रकारिता आज भी जागरूक भागीदारी को प्रोत्साहित करने और चुनावी जागरूकता को सुदृढ़ करने में भूमिका निभा रही है।

जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला

राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने कहा कि जागरूक मतदाता ही एक सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है। डिजिटल युग में मीडिया केवल सूचना प्रसारित करने तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि वह लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने, झूठे आख्यानों का मुकाबला करने और चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास बढ़ाने का माध्यम बन गया है।

लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संकल्प

दूसरे पैनल सत्र 'मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग: पारदर्शिता, समानता और जनविश्वास को बढ़ावा' में आईएएस टीना डाबी, डॉ. मनीष जैन और डॉ. आस्था सक्सेना ने चुनावी प्रक्रिया में प्रभावी मीडिया मॉनिटरिंग, फेक न्यूज पर रोक, पेड न्यूज के नियमन और डिजिटल साक्षरता बढ़ाने पर जोर दिया। सत्र का संचालन डॉ. रेणु पूनिया ने किया। सम्मेलन का समापन लोकतंत्र को मजबूत बनाने के साझा संकल्प के साथ हुआ।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery