Friday, July, 17,2026

कानून-व्यवस्था और मजबूत करने के निर्देश, अपराध नियंत्रण पर फोकस

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बुधवार को शासन सचिवालय में दो महत्वपूर्ण बैठकें लीं। प्रदेश की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं दूसरी बैठक में आगामी 6 और 7 अगस्त को जयपुर में होने वाली BRICS उद्योग एवं व्यापार मंत्रियों की बैठक की तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, यातायात, प्रोटोकॉल और अन्य व्यवस्थाएं तय समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

गृह विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के साथ अपराधियों के खिलाफ किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरतने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों को संरक्षण देने या उनसे मिलीभगत की शिकायत किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगी और ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी।

प्रोएक्टिव पुलिसिंग फील्ड विजिट पर जोर

मुख्य सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को हर महीने संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित करने और जटिल मामलों का समन्वय से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संगठित अपराध के हॉटस्पॉट चिन्हित कर विशेष अभियान चलाने, थाना स्तर पर सीएलजी बैठकों को नियमित करने और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की फील्ड विजिट बढ़ाने पर जोर दिया।

BRICS बैठक की तैयारियों की समीक्षा

इसके बाद मुख्य सचिव ने 6 और 7 अगस्त को जयपुर में होने वाली BRICS उद्योग एवं व्यापार मंत्रियों की बैठकों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ तय समय-सीमा में व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह राजस्थान के लिए महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आयोजन है, जिसमें BRICS सदस्य देशों के मंत्री और वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल जयपुर आएंगे।

सुरक्षा और यातायात पर विशेष फोकस

मुख्य सचिव ने गृह विभाग और पुलिस अधिकारियों को एयरपोर्ट, आयोजन स्थल, होटल तथा अन्य स्थानों पर यातायात और चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery