Friday, July, 17,2026

भारत-यूके FTA से खुलेगा विकास का नया द्वार

जयपुर: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को देश की आर्थिक प्रगति के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह समझौता केवल व्यापार बढ़ाने तक सीमित नहीं रहेगा, अपितु इससे देश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और भारत की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

जयपुर एयरपोर्ट पर बुधवार को मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपनाई गई राष्ट्रहित सर्वोपरि वाली कूटनीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्तिगत या राजनीतिक हितों से ऊपर उठकर देश के दीर्घकालिक हितों को केंद्र में रखते हुए वैश्विक स्तर पर भारत की साख मजबूत की है। इसी नीति के तहत दुनिया के अनेक देशों के साथ व्यापार समझौते हुए हैं और यूके के साथ हुआ समझौता भी उसी दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि भारत और यूके के बीच हुआ यह समझौता दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाई देगा। इससे भारतीय उद्योगों, निर्यातकों और सेवा क्षेत्र को व्यापक अवसर मिलेंगे, वहीं युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के नए द्वार खुलेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह समझौता भारत की आर्थिक प्रगति को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery