Friday, July, 17,2026

सौगात: सेमीकंडक्टर और मोबाइल सेक्टर को मेगा पैकेज

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए लगभग 1.9 लाख करोड़ रुपए की दो महत्वाकांक्षी योजनाओं को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपए के 'सेमीकॉन 2.0' कार्यक्रम और मोबाइल फोन उत्पादन बढ़ाने के लिए 62,500 करोड़ रुपए की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना को हरी झंडी दी। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सेमीकॉन 2.0 के तहत चिप डिजाइन, सेमीकंडक्टर उपकरण, फैब्रिकेशन, पैकेजिंग, अनुसंधान और प्रतिभा विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सरकार को उम्मीद है कि इस योजना से करीब 4 लाख करोड़ रुपए का निवेश आएगा और 2 लाख करोड़ रुपए मूल्य का सेमीकंडक्टर उत्पादन होगा। वहीं, मोबाइल फोन विनिर्माण योजना के तहत 2026-27 से 2030-31 तक उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) दिया जाएगा। सरकार का अनुमान है कि इससे करीब 39 लाख करोड़ रुपए का उत्पादन होगा और 60 हजार प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे।

यूरिया उत्पादन बढ़ाने को नई निवेश नीति, 8-9 नए संयंत्र लगेंगे

केंद्र सरकार ने देश को यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 (एनआईपीयू-2026) को मंजूरी दी है। इसके तहत एक करोड़ टन अतिरिक्त उत्पादन क्षमता सृजित करने के लिए आठ से नौ नए गैस आधारित यूरिया संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। देश में यूरिया की मांग हर साल करीब पांच प्रतिशत बढ़ रही है। वर्तमान में भारत लगभग तीन करोड़ टन यूरिया का उत्पादन करता है।

भारत का सेमीकंडक्टर सफर अब और तेज गति से आगे बढ़ेगा। 'सेमीकॉन 2.0' के तहत 1,27,500 करोड़ रुपए के बजट के साथ सेमीकंडक्टर डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन को नई मजबूती मिलेगी। यह योजना भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। इससे निवेश बढ़ेगा, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे, सप्लाई चेन मजबूत होगी। - नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery