Tuesday, July, 21,2026

वांगचुक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाना गलत नहीं: हाई कोर्ट

नई दिल्ली: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले जाने के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने रविवार को कहा कि स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ने और अदालत के पूर्व आदेश को देखते हुए उन्हें अस्पताल ले जाने की कार्रवाई को मनमाना नहीं कहा जा सकता। अदालत ने केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और पुलिस से तीन दिन में जवाब दाखिल करने को कहा है। न्यायाधीश मिनी पुष्करणा की पीठ ने वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो की उस याचिका पर तत्काल अंतरिम आदेश देने से इनकार कर दिया, जिसमें उन्हें सफदरजंग अस्पताल से निजी अस्पताल में स्थानांतरित करने की मांग की गई थी। अगली सुनवाई 24 जुलाई को होगी। अदालत ने कहा कि सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर वांगचुक की लगातार निगरानी कर रहे हैं और उनकी सहमति से ही उन्हें दवाएं दी जा रही है। ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता कि उनके साथ जबरदस्ती की जा रही है। वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल पर हैं। शनिवार को स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद दिल्ली पुलिस उन्हें जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल लेकर गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery