Tuesday, July, 21,2026

संसद के रण से पहले सियासी मंथन, सरकार ने मांगा सहयोग

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र से एक दिन पहले रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार और विपक्ष के बीच आगामी सत्र की रणनीति को लेकर मंथन हुआ। करीब तीन घंटे चली बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। बैठक में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके समेत 40 दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में विपक्षी दलों ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की मांग रखी, वहीं सरकार ने सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी दलों से सहयोग की अपील की। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सभी दलों ने अपनी बात रखी को और सरकार ने उनके सुझावों नोट किया है। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान 19 बैठकें प्रस्तावित हैं। सरकार जहां विधायी कामकाज को आगे बढ़ाने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है।

बैठक से सांकेतिक वॉकआउटः बैठक की शुरुआत में विपक्ष ने तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) से जुड़े बगावत मामलों को लेकर कुछ देर के लिए सांकेतिक बहिर्गमन किया। विपक्ष का आरोप था कि तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों के गुट को बैठक में बुलाना उचित नहीं है, क्योंकि मामले पर अंतिम निर्णय लंबित है। हालांकि, रिजिजू ने इसे उचित ठहराते हुए कहा कि यदि कोई समूह लोकसभा अध्यक्ष से अलग बैठने की व्यवस्था की मांग करता है, तो इतने सांसदों को बैठक से बाहर नहीं रखा जा सकता। विपक्षी दलों ने बैठक में राम मंदिर चढ़ावे से जुड़े आरोप, पेपर लीक, मणिपुर की स्थिति पर चर्चा की मांग की।

आठ विधेयक सूचीबद्धः सरकार सत्र के पहले दिन सोमवार को राज्यसभा में वह विधेयक लाने वाली है, जिसके तहत राष्ट्र गीत वंदे मातरम् के गायन के दौरान किसी भी तरह का व्यवधान डालना या उसका अपमान करना आपराधिक कृत्य माना जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह इसे उच्च सदन में पेश करेंगे। इसके अलावा जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 तथा आयकर (संशोधन) विधेयक, 2026 सहित आठ विधेयक सूचीबद्ध किए गए हैं।

सभी दलों को मिलेगा बात रखने का अवसर

संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू ने कहा कि संसद में सभी दलों को अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा, लेकिन इसके लिए सदन का सुचारू रूप से चलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हंगामे से न तो देश को लाभ होता है और ना ही राजनीतिक दलों को। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि सरकार द्वारा लाए जाने वाले विधेयकों पर सार्थक चर्चा की जाए और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत पारित किया जाए।

लोकसभा अध्यक्ष बिरला बोले... सदन चले, मुद्दों पर हो चर्चा

संसद के मानसून सत्र से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सत्र के दौरान होने वाले विधायी और अन्य संसदीय कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। बैठक में लोकसभा में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सदस्यों ने जनहित और राष्ट्रीय महत्व से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए सुझाव दिए। साथ ही, सरकार और विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों ने सत्र के दौरान उठाए जाने वाले विधायी कार्यों को लेकर अपने विचार साझा किए।

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने सभी दलों से अपील की कि वे रचनात्मक संवाद, सार्थक भागीदारी और संसदीय परंपराओं का पालन करते हुए सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी और विस्तृत चर्चा के लिए व्यवस्थित कार्यवाही जरूरी है। बैठक में मिले सुझावों को ध्यान में रखते हुए चर्चा का कार्यक्रम और विभिन्न कार्यों के लिए समय का निर्धारण संसदीय नियमों के अनुसार सरकार और दलों के नेताओं से परामर्श के बाद किया जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने विश्वास जताया कि सभी सदस्य मिलकर एक उत्पादक, गरिमापूर्ण और जनहित केंद्रित मानसून सत्र सुनिश्चित करेंगे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery