Wednesday, June, 17,2026

जी-7 में गर्मजोशी से मिले मोदी-ट्रंप

एवियॉन (फ्रांस): फ्रांस के एवियॉन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 16 महीने बाद पहली आमने-सामने मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया, एक-दूसरे का अभिवादन किया और कुछ मिनट तक बातचीत भी की। सम्मेलन के दौरान दोनों नेता साथ बैठे नजर आए। हालांकि इस संक्षिप्त मुलाकात में हुई चर्चा का आधिकारिक ब्योरा सामने नहीं आया है, लेकिन बुधवार को होने वाली औपचारिक द्विपक्षीय बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की पिछली मुलाकात फरवरी 2025 में वॉशिंगटन में हुई थी। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहला प्रत्यक्ष संपर्क है। ऐसे समय में यह मुलाकात हुई है जब भारत-अमेरिका संबंध पिछले कुछ समय से कई मुद्दों को लेकर चर्चा में रहे हैं। व्यापार शुल्क, भारत-पाक तनाव को लेकर ट्रंप के दावे और आव्रजन नीतियों जैसे विषयों ने दोनों देशों के संबंधों में कुछ चुनौतियां पैदा की थीं। बुधवार शाम प्रस्तावित औपचारिक वार्ता में दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते, रक्षा सहयोग, हिंद-प्रशांत क्षेत्र की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

विश्व को समानता आधारित साझेदारी की ओर बढ़ना होगा: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन के संपर्क सत्र में वैश्विक सहयोग और साझेदारी का नया दृष्टिकोण पेश करते हुए कहा कि दुनिया को अब 'दानदाता और प्राप्तकर्ता की सोच से आगे बढ़कर एकजुटता, विश्वास और समानता पर आधारित साझेदारी विकसित करनी चाहिए। 'नई साझेदारियां तैयार करने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को पुनर्स्थापित करने' विषय पर आयोजित सत्र में मोदी ने कहा कि तेजी से परस्पर जुड़ती दुनिया में विश्वास ही सफल वैश्विक सहयोग की सबसे बड़ी पूंजी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत हमेशा 'मानवता प्रथम' के सिद्धांत पर चला है। अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन, आपदा प्रतिरोधी अवसंरचना गठबंधन, वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन, मिशन लाइफ और 'एक पेड़ मां के नाम' जैसी पहले इसी सोच का प्रतिबिंब हैं। उन्होंने कहा कि भारत का वैश्विक दृष्टिकोण 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना पर आधारित है और देश सतत एवं समावेशी वैश्विक विकास को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सत्र में फ्रांस, इटली, ब्रिटेन, ब्राजील और यूरोपीय संघ सहित कई देशों के शीर्ष नेताओं ने भाग लिया। जी-7 सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं भी कर रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery