Thursday, June, 11,2026

सेवा को पेशा नहीं, राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता मानें: बिरला

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को 2024 बैच के आईएएस के प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि वे इस सेवा को केवल एक पेशा न समझें, बल्कि संविधान, राष्ट्र और उसके लोगों के प्रति आजीवन प्रतिबद्धता के रूप में देखें। संसद भवन में लोकसभा सचिवालय के 'संसदीय लोकतंत्र
के लिए अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान' (प्राइड) द्वारा आयोजित 'सहायक सचिव कार्यक्रम' के तहत प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए बिरला ने लोक सेवकों को बदलाव का वाहक बताया और इस बात पर जोर भी दिया कि शासन की सफलता अंततः इस बात पर निर्भर करती है कि जमीनी स्तर पर कानून और नीतियां कितनी प्रभावी ढंग से लागू की जाती हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं से कहा कि वे लोक प्रशासन और लोकतांत्रिक जवाबदेही के बारे में अपनी समझ को गहरा करने के लिए अपने संसदीय जुड़ाव का उपयोग एक समृद्ध सीखने के अनुभव के रूप में करें।

बिरला ने कानूनों के पीछे के मूल तर्क सहित विधायी प्रक्रिया को समग्र रूप से समझने के महत्व पर भी जोर दिया। बिरला का कहना था, 'जहां संसद कानून बनाती है, वहीं प्रशासनिक तंत्र ही विधायी मंशा को नागरिकों के लिए सार्थक नतीजों में बदलता है। किसी कानून का वास्तविक मूल्य उसके प्रभावी कार्यान्वयन से ही मिलता है।' उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि सार्वजनिक नीतियों को उनके इच्छित उद्देश्यों को प्राप्त करने में लोक सेवक निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery