Monday, July, 27,2026

पाक से बातचीत केवल 'पीओके' पर ही होगी

द्रास: कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए स्पष्ट कहा कि भारत की ओर से पाकिस्तान के साथ यदि कोई बातचीत होगी तो वह केवल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने आतंकवाद को अपनी सरकारी नीति का हिस्सा बना लिया है और भारत उसकी हर दुस्साहसपूर्ण हरकत का जवाब उसकी कल्पना से भी परे तरीके से देने में सक्षम है। कारगिल युद्ध स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में रक्षा मंत्री ने कहा कि पीओके भारत का अभिन्न हिस्सा है, जिस पर पाकिस्तान ने अवैध कब्जा कर रखा है।

भारत आधुनिक तकनीक और नवाचार की राह पर

राजनाथ सिंह ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' ने आतंकवाद के आकाओं और उनके समर्थकों को करारा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने साबित कर दिया कि आतंकवाद के जरिए भारत को धमकाने की कोशिश करने वालों का क्या हश्र होता है। पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि जहां भारत आधुनिक तकनीक, जहाजों के डिजाइन, डेटा सेंटर और नवाचार के नए आयाम गढ़ रहा है, वहीं पाकिस्तान आतंकवाद, घुसपैठ और कट्टरपंथ को बढ़ावा देने में लगा है। उन्होंने कहा कि यही दोनों देशों की सोच का सबसे बड़ा अंतर है।

कारगिल के रणबांकुरों को राष्ट्र का नमन

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राजनाथ सिंह ने 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय सेना की वीरता को नमन किया। उन्होंने कारगिल विजय को 'भारत माता के मुकुट में जड़ा हीरा' बताया। इस अवसर पर थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ, लद्दाख के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना तथा उत्तरी कमान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने भी युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। समारोह के दौरान सेना के हेलीकॉप्टरों ने पुष्पवर्षा कर वीर जवानों को सम्मान दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery