Monday, July, 27,2026

मीराबाई का स्वर्णिम कमाल भारत को दिलाया पहला गोल्ड

ग्लास्गो: भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाते हुए इतिहास रच दिया। महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में मीराबाई ने कुल 190 किलोग्राम (85 किग्रा स्नैच + 105 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर न सिर्फ स्वर्ण पदक अपने नाम किया, बल्कि राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड भी कायम किया। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतने का कारनामा कर भारतीय खेल इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया। 31 वर्षीय मीराबाई ने पूरे मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा। हालांकि स्नैच और क्लीन एंड जर्क, दोनों के पहले प्रयास में वह सफल नहीं हो सकीं, लेकिन चैंपियन की तरह शानदार वापसी करते हुए दूसरे प्रयास में लक्ष्य हासिल कर लिया। नाइजीरिया की रूथ असुओक्वो न्योंग को 168 किलोग्राम वजन के साथ रजत पदक पर संतोष करना पड़ा। मीराबाई ने 2018 और 2022 के बाद 2026 में भी स्वर्ण जीतकर स्वर्णिम हैट्रिक पूरी की।

ऋषिकांत सिंह ने जीता रजत

भारत के लिए दिन की दूसरी बड़ी सफलता पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में ऋषिकांत सिंह ने दिलाई। उन्होंने कुल 264 किलोग्राम (121+143) वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। यह उनका दूसरा राष्ट्रमंडल खेल है। इससे पहले वह बर्मिंघम 2022 में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और मौजूदा राष्ट्रमंडल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के विजेता भी हैं। इससे पहले पैरा पावरलिफ्टिंग में झंडू कुमार ने कांस्य पदक जीतकर भारत का खाता खोला था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery