Thursday, June, 18,2026

किसानों के रेलवे ट्रैक जाम से प्रशासन में हड़कंप

सवाई माधोपुर: पांचना बांध से नहरों में पानी छोड़ने की मांग को लेकर खंडीप गांव में चल रही किसान महापंचायत के बीच बुधवार को महिलाओं द्वारा दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर प्रदर्शन करने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। गंगापुर सिटी क्षेत्र के खंडीप रेलवे स्टेशन के निकट महिलाओं और युवाओं के एक समूह ने रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने ट्रैक पर बैठकर मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। सूचना पर पुलिस, आरएसी, एसटीएफ तथा आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद उन्हें को ट्रैक से हटाया गया।

जिला प्रशासन व किसानों प्रतिनिधियों की बैठक आज

पांचना बांध से कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग एवं जल बंटवारे से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए भरतपुर संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महत्वपूर्ण चर्चा की गई। बैठक में सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर काना राम, करौली कलेक्टर अक्षय गोदारा, सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। दोनों जिलों के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए विवाद के शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मत समाधान के लिए गुरुवार शाम 5 बजे संभागीय आयुक्त कार्यालय, भरतपुर में किसान प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी।

28 जून से आंदोलन उग्र - करने की चेतावनी

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को जिला कलेक्टर कानाराम, पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी, गंगापुर सिटी विधायक रामकेश मीणा तथा पांचना कमांड एरिया विकास संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों के बीच अटल सेवा केंद्र में वार्ता हुई थी। बैठक में संघर्ष समिति के अध्यक्ष बटुआ पटेल सहित 88 गांवों के पंच-पटेल और किसान मौजूद रहे, लेकिन वार्ता से कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। किसानों का कहना है कि वे पिछले 20 वर्षों से नहरों में पानी पहुंचने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। पानी के अभाव में हजारों बीघा कृषि भूमि बंजर होने की स्थिति में पहुंच गई है और क्षेत्र में गंभीर जल संकट बना हुआ है। महापंचायत में किसानों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 27 जून तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 28 जून से आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery