Friday, June, 19,2026

खड़े ट्रक में जा घुसी स्लीपर बस, राजस्थान के 7 यात्रियों की मौत

डूंगरपुर: गुजरात के वडोदरा शहर में बुधवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में एक 9 वर्षीय बच्ची और बस चालक सहित 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 घायल हो गए। मरने वाले सभी लोग डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिले के थे।

हादसा इतना भयावह था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और कई यात्री अंदर बुरी तरह फंस गए। राहत एवं बचाव दल को कटर मशीनों की मदद से घायलों को बाहर निकालना पड़ा। जानकारी के अनुसार बालाजी ट्रैवल्स की स्लीपर बस बांसवाड़ा से सूरत जा रही थी। बुधवार सुबह करीब चार बजे वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम के निकट सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। हादसे के समय यात्री गहरी नींद में थे, जिससे उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

सुबह चार बजे हुआ हादसा

सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और वडोदरा अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। एनडीआरएफ की छठी बटालियन के कमांडेंट सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 4.40 बजे कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना मिली थी। इसके बाद बचाव अभियान चलाकर आधुनिक उपकरणों और कटर मशीनों की सहायता से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में इनकी गई जान

हादसे में डूंगरपुर जिले के पाडवा निवासी पिंकी भाटिया (36), टामटिया निवासी प्रीत (9) पुत्री हितेश भाटिया, डूंगरपुर निवासी महेंद्र कुमार पांड्या (68), सागवाड़ा निवासी विनोद डामोर (30), राजवाड़ा निवासी बस चालक मुकेश डिंडोर (34), हरजिंगभाई वलजीभाई कटारा (30) तथा एक अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु हो गई। प्रीत की मां पायल नाई भी घायल हो गई।

परिजनों की बढ़ी चिंताः हादसे की सूचना मिलते ही बस में सफर कर रहे यात्रियों के परिजनों में चिंता बढ़ गई। कई परिवार फोन और अन्य माध्यमों से अपने रिश्तेदारों की जानकारी जुटाने में लगे रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery