Friday, June, 19,2026

भारत बना मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्रः शेखावत

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे '12 साल विश्वास के, विकास के एवं जनकल्याण के' अभियान के तहत भाजपा जयपुर शहर जिला कार्यालय में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है और आज भारत विश्व मंच पर एक मजबूत, आत्मनिर्भर व निर्णायक राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की राजनीति को नई दिशा दी है। प्रदर्शनी के बाद शेखावत ने कार्यकर्ताओं के साथ 'चाय पर चर्चा' कार्यक्रम में भाग लेकर संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्यक्रमों पर संवाद किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery