Thursday, June, 18,2026

मोदी 'शांत और प्रभावशाली नेता': ट्रंप

एवियॉन (फ्रांस): जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात ने वैश्विक मंच पर भारत-अमेरिका संबंधों की मजबूती का स्पष्ट संदेश दिया। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा और पश्चिम एशिया की स्थिति सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक का सबसे महत्वपूर्ण पहलू समुद्री सुरक्षा और भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रहा, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने प्रमुखता से उठाया। मोदी ने ट्रंप से कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में काम कर रहे लाखों भारतीय नाविकों की सुरक्षा भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित शांति समझौते में नाविकों की सुरक्षा के लिए ठोस प्रावधान किए जाएंगे। मोदी ने कहा कि समुद्री मार्गों पर निर्वाध आवाजाही वैश्विक व्यापार की आवश्यकता है और इन मार्गों पर कार्यरत नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी देशों की जिम्मेदारी है। यह मुद्दा ऐसे समय उठा है जब हाल ही में एक व्यापारिक जहाज पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी। मोदी ने समुद्री सुरक्षा को अंतरराष्ट्रीय प्राथमिकता बताया।

मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर बड़ी भूमिका निभाएगा भारत

बैठक के दौरान ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, 'जब तक में राष्ट्रपति हूं, तब तक व्हाइट हाउस में भारत का एक सच्चा मित्र मौजूद रहेगा।' ट्रंप ने यह भी कहा कि मोदी एक शांत, संयमित और बेहद प्रभावशाली नेता हैं तथा उनके नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर बड़ी भूमिका निभाएगा। ट्रंप ने पीएम मोदी को अपनी शर्तें मनवाने में सख्त बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत-अमेरिका संबंधों को विशेष बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग लगातार मजबूत ही रहा है। दोनों देश एक महत्वपूर्ण व्यापार समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मुलाकात के दौरान ट्रंप ने भारत की सुरक्षा को लेकर भी बड़ा भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में भारत पर किसी प्रकार का हमला होता है, तो अमेरिका भारत के साथ खड़ा रहेगा।

ट्रंप के शांति प्रयासों की मोदी ने की सराहना

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने के लिए ट्रंप के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में स्थिरता और संवाद की नई उम्मीद जगी है। जी-7 सम्मेलन के इतर हुई इस मुलाकात ने न केवल भारत-अमेरिका संबंधों की मजबूती को रेखांकित किया, बल्कि समुद्री सुरक्षा, क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक सहयोग के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को भी उजागर किया।

साल के अंत तक भारत-ईयू में मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर

भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर इस वर्ष के अंत तक हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे है। बैठक में निवेश समझौते, सुरक्षा एवं रक्षा सहयोग तथा भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) परियोजना को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। मोदी ने कहा कि भारत-ईयू की बढ़ती साझेदारी वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को नई मजबूती प्रदान करेगी। 

मेलोनी बोलीं- एक महीने से सिगरेट नहीं पी

जी-7 समिट के दौरान नेताओं की अनौपचारिक बातचीत माइक्रोफोन में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें कई हल्के-फुल्के और दिलचस्प पल सामने आए। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बातचीत में बताया कि उन्होंने एक महीने से सिगरेट नहीं पी है। इस पर मौजूद नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

अमेरिका ने बदला हिंद-प्रशांत कमान का नाम

अमेरिका ने 2018 में किए गए बदलाव को पलटते हुए 'अमेरिकी हिंद-प्रशांत कमान' का नाम फिर से 'अमेरिकी प्रशांत कमान (यूएसपीएकॉम)' कर दिया है। वहीं कमान की वेबसाइट पर प्रदर्शित भारत के गलत मानचित्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मानचित्र में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और अक्साई चिन को भारत का हिस्सा नहीं दिखाया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery